सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haldwani vlogger Jyoti Adhikari made a video from the washroom and said that her life was in danger

Haldwani: अब ज्योति अधिकारी ने वॉशरूम से वीडियो बनाकर, जान का खतरा बताया

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 17 Mar 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में फेसबुक लाइव कर सुसाइड की धमकी देने वाली व्लॉगर ज्योति अधिकारी का नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने खुद और पति की जान को खतरा बताया है।

Haldwani vlogger Jyoti Adhikari made a video from the washroom and said that her life was in danger
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के शीतलामाता मंदिर के पास स्थित जंगल में फेसबुक लाइव के जरिये सुसाइड की धमकी देने वाली व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसमें उन्होंने अपने साथ-साथ पति गोपाल अधिकारी को जान का खतरा बताया है। यह खतरा किससे है इसका उल्लेख नहीं है।

Trending Videos

पुलिस ने शनिवार देर शाम व्लॉगर ज्योति अधिकारी को जंगल से बेहोशी की हालत में उठाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन यहां से उन्हें एसटीएच शिफ्ट किया गया था। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें ज्योति कह रही हैं कि सीपीआर देने के बहाने उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पति गोपाल अधिकारी को भी जान से मारने की साजिश रची जा रही है। अस्पताल में किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिस किसी को भी यह वीडियो मिले वह सीएम धामी तक पहुंचा दे। यह भी कहा कि उन्होंने पेड़ से कूदने की कोशिश नहीं की थी। वह लटककर जान देना चाहती थी।


शिकायती पत्रों की जांच तेज
ज्योति अधिकारी ने एक महिला व्लॉगर और एक कारोबारी के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। व्लॉगर का आरोप है कि इस पर कार्रवाई न होने से उन्होंने सुसाइड की बात कही थी। पुलिस ने दोनों शिकायती पत्रों की जांच तेज कर दी है। उधर पुलिस ने चौपाटी में महिला व्लॉगर सुनीता भट्ट को धमकी देने के मामले में वीडियो में दिख रहे चार लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में कुछ भी बताने से इन्कार किया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि शिकायती पत्र में जिन पर भी आरोप है उसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक इस प्रकरण में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed