फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Harjinder Singh Khalsa becomes a member of the OBC Commission.

Udham Singh Nagar News: ओबीसी आयोग के सदस्य बने हरजिंदर सिंह खालसा

Sat, 01 Aug 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Harjinder Singh Khalsa becomes a member of the OBC Commission.
सितारगंज। नानकमत्ता निवासी हरजिंदर सिंह खालसा को उत्तराखंड ओबीसी आयोग का सदस्य नामित किया गया है। ओबीसी आयोग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि गांव बिज्टी निवासी हरजिंदर सिंह खालसा को उत्तराखंड ओबीसी आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। आयोग में सदस्य नामित होने के बाद शुक्रवार को हरजिंदर सिंह खालसा पहली बार नानकमत्ता साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रंजीत सिंह ढिल्लों ने सरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

नानकमत्ता के पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरजिंदर सिंह खालसा का स्वागत किया। वहां ओबीसी आयोग के सदस्य राजनाथ मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, ओम नारायण, मंजीत सिंह खालसा, मदन लाल शर्मा, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर पूरन सिंह, सतवीर सिंह कंग, निंदर सिंह, गज्जन सिंह, उप प्रधान बीजटी जसवंत सिंह, गयापाल सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, बख्शीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed