{"_id":"6a6cfd2f0b8e103e7e0a81d5","slug":"heavy-vehicles-will-be-restricted-on-the-kanwar-yatra-route-rudrapur-news-c-235-1-ksp1008-146805-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कावंड यात्रा के रूट पर प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कावंड यात्रा के रूट पर प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन
Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। उत्तराखंड में आगामी 11 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान बड़े वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा जबकि यूपी में 17 अगस्त से 24 अगस्त तक जलाभिषेक का कार्यक्रम है। यात्रा को लेकर दोनों राज्यों की बाॅर्डर पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में रूट डायवर्जन पर भी चर्चा की गई।
एसएसपी अजय गणपति की मौजूदगी में बाॅर्डर थानों के पुलिस अधिकारियों की बैठक आईजीएल गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यकतानुसार प्रभावित रूट डायवर्जन लागू करने पर चर्चा हुई। सीओ बाजपुर अखलेश ने बताया कि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी जबकि उत्तर प्रदेश में 17 और 24 अगस्त को भी जलाभिषेक कार्यक्रम हैं। इन तिथियों पर भी उत्तराखंड क्षेत्र में बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा के दौरान दोनों राज्यों के सीमावर्ती थाने लगातार परस्पर संपर्क में रहेंगे और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना का तत्काल आदान-प्रदान करेंगे। आपसी समन्वय से किसी भी घटना से निपटने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह, सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह, सीओ स्वार सोनम सिंह और सीओ बिलासपुर हर्षिता के अलावा उत्तराखंड पुलिस के सीओ बाजपुर अखिलेश कुमार, काशीपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी, आईटीआई कोतवाल मोहन चंद्र पांडे, कुंडा प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
कांवड़ मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील
जसपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष हरिओम सिंह ने नगर के व्यापारियों से कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने और कांवड़ मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की है। शुक्रवार को अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में हरिओम सिंह ने कहा कि प्रशासन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से गुरु नानक रेस्टोरेंट से लेकर झंडा चौक तक के व्यापारियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।