सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   husband hanged himself to death over a dispute regarding the shortage of domestic cylinders in rudrapur

Rudrapur: घरेलू सिलिंडर खत्म होने पर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने फांसी लगाकर जान दी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 23 Apr 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर के गदरपुर क्षेत्र में घरेलू सिलिंडर खत्म होने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

husband hanged himself to death over a dispute regarding the shortage of domestic cylinders in rudrapur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर में घरेलू सिलिंडर खत्म होने के बाद हुए विवाद में पति ने खुदकुशी कर ली। पति का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Videos

घटना गदरपुर के पिपलिया नंबर एक की है। यहां रहने वाला 29 वर्षीय किशन विश्वास पुत्र निर्मल विश्वास फॉलसीलिंग का काम करता था। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले उसके घर का गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। पत्नी उसे सिलिंडर लाने के लिए टोकती थी। किल्लत के कारण उसे सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। बुधवार देर रात फिर से किशन का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद किशन छत पर स्थित अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां छत पर आई। उन्होंने देखा कि किशन कमरे में फंदे से लटका हुआ है। यह देखकर मां के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किशन की मौत से परिवार में मातम छा गया। सिडकुल चौकी पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशन की आठ साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक कारणों से हुई आत्महत्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विभव सैनी, सीओ बाजपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed