{"_id":"69f50515ab77b0a7ab0ca804","slug":"in-the-gularbhoj-forest-a-herd-of-elephants-surrounded-and-killed-a-cow-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-140844-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गूलरभोज के जंगल में हाथियों के झुंड ने गाय को घेरकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गूलरभोज के जंगल में हाथियों के झुंड ने गाय को घेरकर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 02 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बढ़ती गर्मी के साथ ही हाथियों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। लालकुआं में दो दिन पहले हाथी ने दो व्यक्तियों को मारा दिया था। अब गूलरभोज के जंगल में हाथियों के झुंड ने एक गाय को घेरकर मार डाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो गूलरभोज क्षेत्र के तिलपुरी का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। वीडियो में आठ-नौ हाथियों का झुंड एक सूखी नदी में विचरण करते हुए दिख रहा है। इसी में एक हाथी गाय के पीछे दौड़ रहा है जिसके बाद सभी हाथी गाय के पीछे दौड़कर उसे घेर लेते हैं और गाय को सूंड से पटककर मार दिया गया। एसडीओ शशि देव के अनुसार वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos