फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Landless people of Khurpiya have launched an indefinite agitation for land and employment.

Udham Singh Nagar News: खुरपिया के भूमिहीनों का जमीन और रोजगार के लिए बेमियादी आंदोलन शुरू

Mon, 03 Aug 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Landless people of Khurpiya have launched an indefinite agitation for land and employment.
किच्छा के खुरपिया फॉर्म में धरना देते भूमिहीन। संवाद
किच्छा। खुरपिया फार्म के भूमिहीनों ने अपनी जमीन और रोजगार की मांगों पर रविवार से बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया है। भूमिहीन संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू किए गए आंदोलन में वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी न की गईं तो पहले क्रमिक अनशन और फिर आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को धरनास्थल पर बड़ी संख्या में भूमिहीन ग्रामीण एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भूमिहीन संघर्ष समिति के प्रकाश चंद्र पाठक ने कहा कि ग्राम पंचायत खुरपिया के भूमिहीन परिवार दशकों से कृषि भूमि आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश की पूर्व सरकारों ने भूमि सुधार अधिनियम के तहत सीलिंग में अतिरिक्त घोषित 485 एकड़ भूमि आरक्षित की थी। वर्तमान में यह भूमि 405 एकड़ है जिसे अभी तक बांटा नहीं गया है।
विज्ञापन

पाठक ने बताया कि तीन पीढ़ियों से यहां रह रहे परिवारों को उजाड़ने से पहले बसाने के लिए यह भूमि आरक्षित थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी दो प्रमुख मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ये मांगें क्षेत्र के भूमिहीन ग्रामीणों के लिए खेती योग्य भूमि का आवंटन और शिक्षित बेरोजगारों को स्थायी नौकरी दिलाना है। वहां ग्राम प्रधान पूजा, क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी, अजय पाल, प्रताप, पूनमगिरी, ज्योति, कुंवरपाल, करन सिंह, चंचल कुमार, जगप्रताप, राकेश, नैन सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed