सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Late night rain accompanied by thunderstorm caused damage to wheat and mustard crops.

Udham Singh Nagar News: देर रात अंधड़ के साथ हुई बारिश, गेहूं और लाही की फसल को नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Late night rain accompanied by thunderstorm caused damage to wheat and mustard crops.
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में रविवार देर रात अंधड़ के साथ हुई बारिश से खेत में लगी गेहूं के साथ लाही की पकी हुई फसल को नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos

देर रात करीब दो बजे बाद अंधड़ के साथ काफी देर तक हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों की नींद में खलल डाल दिया। घरों की छतों पर रखे गमले गिर गए। टिन की छत वाले मकानों में रहने वाले लोगों ने डर के साये में रात गुजारी। हालांकि बारिश अधिक देर तक न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
अंधड़ के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है। सोमवार दोपहर तक आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद बादल छंटने पर धूप निकल आई लेकिन पूरे दिन मौसम में ठंडक बनी रही। किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनके बगवाड़ा स्थित कई बीघा जमीन पर लगी गेहूं की फसल बिछ गई है। साथ ही पकी हुई लाही की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आंधी से खेत में गिरी गेहूं की फसल, आम और लीची का बौर भी झड़ा
बारिश के कारण बिछी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान मायूस
काशीपुर/खटीमा। देर रात आंधी और बारिश से गेहूं की फसल बिछ गई है। आम-लीची के पेड़ों में आया बौर भी गिर गया है।
रविवार रात करीब 12 बजे के बाद अचानक अंधड़ चलने लगा। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। सुबह खेतों में पहुंचे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आईं। हालांकि सोमवार को सुबह से मौसम साफ हो गया और धूप खिली। अंधड़ का असर क्षेत्र की आम और लीची की बागवानी पर भी पड़ा है। किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अनिल चंद्रा ने बताया कि आम और लीची में लगा बौर गिर गया है लेकिन अभी पेड़ों पर काफी बौर है। उम्मीद है कि अच्छी पैदावार होगी।
इधर, खटीमा में भी अंधड़ के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और अंधड़ से नगला तराई, झनकईया, चकरपुर, देवरी, झनकट, प्रतापपुर आदि गांवों में खेतों में गेहूं की खड़ी को काफी नुकसान पहुंचा। किसान नेता प्रकाश तिवारी ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बारिश हुई थी। खटीमा में रविवार रात लगभग एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
--
शांतिपुरी में भी फसलों को पहुंची क्षति
शांतिपुरी। क्षेत्र में बीती रात आए अंधड़ और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। क्षेत्र के कई किसानों ने खेतों में लाही की पकी फसल को काट कर सूखने के लिए रखा था लेकिन बारिश होने से फसल भीग गई है। किसानों का कहना है कि लाही की फसल बेहद नाजुक होती है और कटने के बाद खेत में भीगने पर जल्दी खराब हो जाती है। किसानों का कहना है कि यदि गेहूं की गिरी हुई फसल दोबारा बारिश में भीगेगी तो उसे समेटना और बचाना मुश्किल हो जाएगा। अंधड़ का असर आम और लीची की बागवानी पर भी पड़ा है।

--
बाजपुर में अंधड़ में 13 घरों की दीवार गिरी

बाजपुर। अंधड़ और बारिश के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्र में कच्चे और टिनशेड के 13 घरों की दीवारें ध्वस्त हो गईं। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। बन्नाखेड़ा मार्ग पर लोनिवि का संकेतक बोर्ड भी गिर गया है।



बीते रविवार की देर रात अंधड़ के साथ बारिश हुई। बिजली की गड़गड़ाहट से लोग परेशान रहे। क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। किसान प्रताप सिंह संधू ने बताया कि अंधड़ और बारिश से किसानों की गेहूं फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सरकार को गेहूं की फसल का मुआवजा देना चाहिए। इधर गांव रतनपुरा निवासी अरुण, गजरौला निवासी कमलजीत कौर, आशा कौर, गीता देवी, गांव केलाबंदवारी निवासी कपूर सिंह, गांव बैंतखेड़ी निवासी पुनिया देवी, कन्हैई, गांव उझानी जंगल निवासी अमरीक सिंह, गांव इटव्वा निवासी मंगल सिंह, विमला, जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, हजूर सिंह, सुमित्रा कौर सहित 13 कच्चे घर और टिनशैड ध्वस्त हो गए।
एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि अंधड़ और बारिश से गेहूं की फसल को पहुंचे नुकसान का सर्वेक्षण कराने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अंधड़ में कच्चे घरों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। क्षेत्रीय पटवारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

--



बिजली पोल टूटे, 12 गांवों की आपूर्ति बाधित

बाजपुर। अंधड़ और बारिश से क्षेत्र में कई जगह लोनिवि के साइन बोर्ड, बिजली तार और पोल धराशायी हो गए। इससे 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की चार किमी और एलटी के ढाई किमी बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 12 पोल टूटे हैं जबकि 11 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। क्षेत्र के दाबका पार, महौली जंगल, बैंतखेड़ी, भीकमपुरी, हरिपुरा, सरकड़ी, रामनगर, चंदनपुरा, बांसखेड़ी सहित 12 गांवों की बिजली बाधित है। निगम के कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में जुटे है। ईई के अनुसार विभाग को करीब 26 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। देर शाम तक वैकल्पिक तौर पर बिजली आपूर्ति करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed