{"_id":"69af249c434654e78e0d8e81","slug":"mahatosh-more-manu-nagar-link-road-is-inviting-accidents-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-138229-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हल्ट प्राइज 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा दिखाएंगे पंत विवि के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हल्ट प्राइज 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा दिखाएंगे पंत विवि के विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में हल्ट प्राइज 2026 ऑन-कैंपस पिच प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों के नवाचार और व्यावसायिक विचारों की क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए सस्टेनेबल एवं इम्पैक्ट-ड्रिवन बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए। यह मंच विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर आधारित व्यावसायिक मॉडल तैयार करने का अवसर प्रदान करता है।
इस प्रतियोगिता का सफर अंतरराष्ट्रीय फाइनल तक पहुंचाता है, जहां विजेता टीम को मिलियन डॉलर का सीड ग्रांट प्रदान किया जाता है।
मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. एएस जीना रहे। निदेशक सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय डा. एमएस नेगी तथा सचिव डा. अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता सचिव डा. सुभाष चंद्रा तथा यूनिवर्सिटी लिटरेरी टीम के स्टाफ काउंसलर एवं सह-आयोजन सचिव डा. अमित केसरवानी के मार्गदर्शन में हुआ।
इस आयोजन में हल्ट प्राइज के कैंपस डायरेक्टर सौरभ जोशी का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई जिसमें विभिन्न टीमों के नवाचारपूर्ण विचारों का मूल्यांकन किया गया।
अंतिम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्लांट ऑर्बिट, वीड2वेल्थ और द ज़ीरोवेस्ट शीर्ष तीन टीमों में शामिल रहीं। प्रथम स्थान पाने वाली टीम प्लांट ऑर्बिट अब मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पंतनगर विवि का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद
फोटो 12- पंत विवि में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते सह-आयोजन सचिव डा. अमित केसरवानी। विवि
Trending Videos