सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman tied to pole and beaten on suspicion of child theft in rudrapur

Rudrapur: बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 10 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस उसे कोतवाली ले गई, फिर मानसिक रूप से कमजोर मान उसे छोड़ दिया। अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Woman tied to pole and beaten on suspicion of child theft in rudrapur
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में लोगों ने बच्चा चोरी के शक में महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस उसे कोतवाली ले गई, फिर मानसिक रूप से कमजोर मान उसे छोड़ दिया। अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos


वीडियो में कई महिलाएं और पुरुष एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को बच्चा चोरी के शक में पीटा गया। जब लोग उसे ट्रांजिट कैंप कोतवाली ले जाने लगे तो वह चकमा देकर भाग गई। कुछ देर बाद लोगों ने खजूर वाली गली में उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। वह बस यही बता पाई कि पति उसे छोड़ कर भाग गया है। वह पति को ढूंढ रही है। पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि खंभे से बांध कर पिटाई का वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed