रुद्रपुर: इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती...फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर में इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
रुद्रपुर में इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि मोहम्मद दानिश ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क बढ़ाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग पर दबाव बनाता रहा।
शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। जांच के बाद सोमवार को कैमरी, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।