सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man held hostage and beaten in Ethiopia after being duped on pretext of sending him abroad

Rudrapur: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, युवक को इथोपिया में बंधक बनाकर पीटा

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 08 Apr 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी कर युवक को इथोपिया भेज दिया गया जहां उसे बंधक बनाए जाने का आरोप है।

Man held hostage and beaten in Ethiopia after being duped on pretext of sending him abroad
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को कथित तौर पर इथोपिया में बंधक बना लिया गया है। पीड़ित परिवार ने टूरिस्ट वीजा पर दक्षिण कोरिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और युवक को जान माल के खतरे में डालने का आरोप लगाया है। युवक का मुंह बांधने और शरीर पर चोट के निशान वाले फोटो परिजनों को भेजे गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

ग्राम अब्दुल्ला नगर गदरपुर निवासी राजकुमार मंगलवार की शाम पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे। उनका कहना था कि क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उनके भांजे ने संपर्क किया। युवक ने उन्हें विश्वास में लेकर कहा कि वह राजकुमार को नौकरी के लिए विदेश भेज देगा। राजकुमार के अनुसार उन्होंने एक सप्ताह पूर्व 5.65 लाख रुपये अग्रिम तौर पर दिए थे। कुल सौदा 15 लाख में हुआ जिसमें से 9.35 लाख रुपये रोहित के सुरक्षित दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद दिए जाने थे। हालांकि, अभियुक्त ने रोहित को इथोपिया का वीजा दिया और कहा कि वह इथोपिया से ही दक्षिण कोरिया पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि चार अप्रैल को रोहित कुमार को पहले बैंकॉक, फिर शारजाह-दुबई और उसके बाद इथोपिया भेजा गया। पांच अप्रैल को इथोपिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद से रोहित का परिवार से संपर्क टूट गया है। राजकुमार आरोप है कि इथोपिया से प्राप्त तस्वीरों में रोहित का मुंह बंधा हुआ था और उसकी पीठ पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे वह जान माल के खतरे से गुजर रहा है और उसे वहां बंधक बना लिया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed