सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wanted Shooter in Councilor Prakash Dhami Murder Case Arrested Rudrapur Uttarakhand crime news

Uttarakhand: रुद्रपुर पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड, स्पेशल टास्क फोर्स ने इनामी शूटर को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Wed, 08 Apr 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
Wanted Shooter in Councilor Prakash Dhami Murder Case Arrested Rudrapur Uttarakhand crime news
प्रकाश धामी हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने चर्चित पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 के इनामी शूटर रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रुद्रपुर क्षेत्र से संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था।

Trending Videos


यह सनसनीखेज हत्याकांड 12 अक्टूबर 2020 को रुद्रपुर के भदईपुरा वार्ड नंबर 13 में हुआ था, जहां भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने पहले उन्हें घर से बाहर बुलाया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पहले ही सात में से छह आरोपियों को गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि हत्या राजनीतिक रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी। इस वारदात के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पेशेवर शूटरों को करीब चार लाख की सुपारी दी गई थी। मामले में पहले ही सात में से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि रिंकू शर्मा फरार था।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाकर तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद ली गई। पिछले एक माह से टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: कांग्रेस प्रभारी के आने से नरम पड़ेगी गुटबाजी की आंच,पांच दिवसीय दौरा, आज पहुंचेंगी रुद्रपुर

पुख्ता सूचना मिलने पर एसटीएफ और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed