सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipal Corporation cracks down on encroachers; goods occupying the road seized.

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमणकारियों पर चला नगर निगम का डंडा, सड़क घेरकर रखा सामान जब्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation cracks down on encroachers; goods occupying the road seized.
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार शाम को टीम ने सड़क किनारे रखे अवैध सामान को जब्त किया। यह कार्रवाई अमर उजाला की ओर से चलाए गए अभियान के बाद की गई है।

मेयर विकास शर्मा के आदेश पर नगर निगम की टीम ट्रांजिट कैंप पहुंची। टीम के अचानक पहुंचने से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। लंबे समय से इस क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या गंभीर बनी हुई थी। सड़क चौड़ीकरण के बाद भी लोगों ने अतिक्रमण का दायरा बढ़ा दिया था। इससे यातायात बाधित हो रहा था और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। निगम ने अभियान चलाकर अवैध रूप से रखे सामान को हटाया। जब्त किए गए सामान में ठेले, फड़ और अन्य सामग्री शामिल थी। सामान को निगम परिसर में सुरक्षित ले जाया गया। मेयर का दो टूक कहना है कि निगम का उद्देश्य शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना है और यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्थानीय लोगों को मिली राहत
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे फिर से अतिक्रमण कर लिया था। उन्होंने अपनी दुकानों और घरों का सामान, ठेले और फड़, सड़क पर फैला दिया था। इससे पैदल चलने वालों और वाहनों के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही थी। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था। सोमवार शाम अतिक्रमण हटने पर लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

---------
दलबल के साथ पहुंची टीम
अमर उजाला के अभियान के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। मेयर विकास शर्मा ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। सोमवार को टीम भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने बिना किसी देरी के अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया और अवैध कब्जों को मुक्त कराया।
-----
शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत पर नहीं बख्शा जाएगा। सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने वालाें के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। निगम का प्रयास शहर को सुंदर बनाना है न कि अतिक्रमण के जाल में फंसाना। -विकास शर्मा, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed