{"_id":"69d6aab990b708191b00147c","slug":"nursing-job-opportunity-in-japan-interviews-tomorrow-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-139655-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जापान में नर्सिंग नौकरी का मौका, कल होगा साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जापान में नर्सिंग नौकरी का मौका, कल होगा साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के विद्यार्थी नर्सिंग नौकरी के लिए जापान जा सकेंगे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत शुक्रवार को एसबीएस पीजी कॉलेज में चयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रुद्रपुर के एसबीएस कॉलेज में युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष चयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र रुद्रपुर और कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार शिविर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे न्यू सेमिनार हॉल में शुरू होगा। जहां जापान में नर्सिंग कार्य के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनके कौशल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
इस चयन प्रक्रिया में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। आयोजकों ने बताया कि अब तक उत्तराखंड के 300 से अधिक युवक-युवतियां को जापान में रोजगार मिल चुका है।
Trending Videos