सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   husband beat his wife and tried to kill her in sitarganj

पति की हैवानियत: पत्नी से मारपीट के बाद बनाए जबरन संबंध, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 13 Apr 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

सितारगंज में एक महिला ने अपने पति पर  मारपीट, अप्राकृतिक उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

husband beat his wife and tried to kill her in sitarganj
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सितारगंज शहर की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

सितारगंज निवासी महिला ने बताया कि 27 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से गांव कठंगरी निवासी वसीम अंसारी से उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही उसका पति आए दिन गाली-गलौज और छोटी-छोटी बातों पर उसका शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बीती 11 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे उसके पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप लगाया कि पति ने पहले उसके साथ मारपीट की जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने महिला की मर्जी के खिलाफ उससे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। जिससे उसे असहनीय पीड़ा हुई। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। साथ ही, घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि वह पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका हैं। लेकिन सामाजिक दबाव के कारण उसने किसी से शिकायत नहीं की। हालांकि एक बार उसने शिकायत की तो समझौते के चलते उसे शिकायत वापस लेना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि उसके पास घटना की फोटो और वीडियो उपलब्ध हैं।

सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed