{"_id":"6a4e9f821cb9230fcf02f5f1","slug":"over-150-companies-from-eight-states-came-together-under-one-roof-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-144064-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक छत के नीचे आईं आठ राज्यों की 150 से ज्यादा कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक छत के नीचे आईं आठ राज्यों की 150 से ज्यादा कंपनियां
Thu, 09 Jul 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। इंडसटेक रुद्रपुर इंडस्टीरियल एग्जीबिशन 2026 का 35वां संस्करण बुधवार को शहर के रामपुर रोड हाईवे के पास स्थित एक होटल में शुरू हुआ। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में देश के आठ राज्यों की अग्रणी कंपनियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रदर्शनी में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 150 से अधिक औद्योगिक कंपनियों ने स्टॉल लगाए हैं। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में 1,200 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों और 5,000 से ज्यादा व्यापारिक एवं औद्योगिक आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है।
प्रदर्शनी में मशीन टूल्स, सीएनसी मशीनें, वेल्डिंग एवं कटिंग उपकरण, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, न्यूमेटिक एवं हाइड्रोलिक सिस्टम, प्रदूषण नियंत्रण उपकरण, इलेक्ट्रिकल एवं सोलर उत्पाद, इंडस्टीरियल लाइटिंग, मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट, जनरेटर, कंप्रेसर और पावर टूल्स सहित उद्योगों में उपयोग आने वाली अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण अत्याधुनिक रोबोटिक और कंप्यूटर नियंत्रित मशीनें रहीं जो उद्योगों की उत्पादकता और कार्यकुशलता बढ़ाने में मददगार साबित होंगी।
इससे पूर्व एग्जीबिशन का उद्घाटन विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उद्योगों को वैश्विक तकनीकी विकास से जोड़ने के साथ नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराते हैं। यह मंच उद्योगपतियों, निर्माताओं, परचेज विभागों, इंजीनियरों, उद्यमियों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए विभिन्न ब्रांडों और उत्पादों की तुलना करने का भी अवसर देगा।