{"_id":"6a4f1bd32f2cb6990d06610f","slug":"a-contract-worker-of-pantnagar-university-molested-five-girls-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पंतनगर विवि के ठेका कर्मी ने पांच बच्चियों से की छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पंतनगर विवि के ठेका कर्मी ने पांच बच्चियों से की छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
Thu, 09 Jul 2026 09:26 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:26 AM IST
सार
पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर बुधवार देर रात पंतनगर कोतवाली में हंगामा हुआ।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंतनगर विवि परिसर में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर बुधवार देर रात तक पंतनगर कोतवाली में हाईवोल्टेज ड्रामा चला। बड़ी संख्या में आक्रोशित महिलाएं और स्थानीय लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्जकर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान अपर निदेशक प्रशासन डॉ. एके शर्मा और एसओ डॉ. पीवी सिंह सहित कई प्राध्यापक भी कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति डॉ एसके कश्यप भी कोतवाली पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने पांच पीड़िताओं की तीन तहरीरों के आधार पर आरोपी विवि में ठेका कर्मी के तौर पर कार्यरत दीपक शर्मा के खिलाफ पाक्सो एक्ट में तीन मुकदमे दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम कुछ नाबालिग बच्चियां विवि परिसर में घूम रही थीं। आरोप है कि वेटरिनरी कालेज में ठेकाकर्मी दीपक शर्मा ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की। बच्चियों ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई, तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। परिजन और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पंतनगर कोतवाली पहुंच गए। लोगों का कहना था कि नाबालिग बच्चियों के साथ हुई इस घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी कोतवाली में मौजूद रहीं और सभी ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की। परिजनों का कहना था कि पंतनगर विवि जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक परिसर में इस तरह की घटना बेहद गंभीर है। इससे छात्राओं, बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।