UK: कीचड़ ने ली बच्चों की अग्निपरीक्षा...बमौरी और राजपुरा के स्कूलों में जलभराव, CEO ने दिए जांच के आदेश
बरसात के कारण नैनीताल जिले के दो सरकारी स्कूलों राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमौरी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा के परिसर में जगह-जगह पानी भर गया है। इससे बच्चों और शिक्षकों को कीचड़ से गुज़रकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात आते ही जिले के दो सरकारी स्कूलों की बदहाली उजागर हो गई है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमौरी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा के परिसर में जगह-जगह पानी भर गया है। इससे बच्चों और शिक्षकों को कीचड़ से होकर क्लास तक जाना पड़ रहा है। मैदान में पानी भरने से प्रार्थना, खेल और अन्य गतिविधियां ठप हैं।
शौचालय के पास भी जलभराव से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शिक्षकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। अभिभावकों ने ने तुरंत जलनिकासी और मरम्मत की मांग की है। सीईओ रणजीत सिंह नेगी ने कहा संबंधित बीईओ को तुरंत भेजकर दोनों स्कूलों का निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जल्द जलनिकासी और परिसर की मरम्मत कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।