फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar bypass will open the way for relief from traffic jam

Uttarakhand: रामनगर को जाम से मुक्ति...27 किमी बाईपास को हरी झंडी, काशीपुर-हल्द्वानी सीधे जुड़ेंगे

Thu, 09 Jul 2026 11:31 AM IST
Heera अजीत प्रताप गोस्वामी
अजीत प्रताप गोस्वामी Published by: Heera Updated Thu, 09 Jul 2026 11:31 AM IST
सार

रामनगर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए 27 किलोमीटर लंबे बाईपास की योजना बनाई गई है। इसके बनने से काशीपुर, मुरादाबाद और हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहन बिना शहर में प्रवेश किए सीधे गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 

विज्ञापन
Ramnagar bypass will open the way for relief from traffic jam
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पर्यटन नगरी रामनगर में बीते कई वर्षों से जाम की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द ही राहत दिलाने के लिए बाईपास योजना तैयार की गई है। प्रस्तावित 27 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण के बाद काशीपुर, मुरादाबाद और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले लोग बिना शहर में प्रवेश किए अपने गंतव्यों को जा सकेंगे। हल्द्वानी से काशीपुर जाने वाले लोग बैलगढ़ होते हुए निकल जाएंगे जबकि हल्द्वानी से पहाड़ जाने के लिए भंडारपानी से गर्जिया मार्ग से निकलेंगे।

विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व समेत कई पर्यटन स्थल होने के चलते बीते कई वर्षों में रामनगर के भीतर जाम की स्थिति बढ़ गई है। इससे लोगों को कई-कई घंटे जाम में फंसा रहना पड़ता है। इसे देखते हुए लोनिवि और एनएच ने रामनगर को बाईपास करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इससे काशीपुर, हल्द्वानी और पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले लोग सीधा गंतव्यों को जा सकेंगे। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

विज्ञापन

ये है मास्टर प्लान
बाईपास के लिए काशीपुर से चिल्किया तक फोरलेन का निर्माण पहले से चल रहा है। इसके आगे चिल्किया से नया मार्ग जस्सागांजा, शंकरपुर, बैलगढ़ और भंडारपानी मार्ग होते हुए गर्जिया मंदिर के पास एनएच-309 से जुड़ेगा और वहां से मोहान तक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोसी नदी पर बनेंगे दो पुल
इस परियोजना में कोसी नदी पर दो नए पुल भी बनाए जाएंगे। पहला पुल शंकरपुर क्षेत्र से श्मशान घाट मार्ग के पास कोसी नदी पर प्रस्तावित है जो बैलगढ़ से भंडारपानी की ओर बढ़ेगा। दूसरा पुल गर्जिया मंदिर के समीप कोसी नदी पर बनाया जाएगा। यहां से सड़क सीधे एनएच-309 से जुड़ते हुए मोहान तक पहुंचेगी।

रामनगर में जाम की समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग से मास्टर प्लान तैयार कराया गया है। जल्द ही मास्टर प्लान को धरातल पर उतारकर रामनगर को बाईपास किया जाएगा। इससे शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। -अजय टम्टा, राज्य मंत्री, केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed