फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Talks between the administration, the company and the farmers for installing the tower were inconclusive.

Udham Singh Nagar News: टावर लगाने के लिए प्रशासन, कंपनी और किसानों की वार्ता बेनतीजा

Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Talks between the administration, the company and the farmers for installing the tower were inconclusive.
काशीपुर। कुमाऊं और गढ़वाल के बीच बन रही बिजली लाइन में टावरों का रोड़ा खड़ा हो गया है। काशीपुर के किसान खेतों में टावर लगाने का विरोध कर रहे हैं। मामला सुलझाने के लिए प्रशासन, कंपनी और किसानों के बीच चली वार्ता भी बेनतीजा रही है।
विज्ञापन

भारत सरकार के प्रोजेक्ट के तहत श्रीनगर-रम्पुरा, काशीपुर 400 केवी बिजली घर तक डबल सर्किट लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए ग्राम सीतारामपुर में किसानों के खेत में दो टावर लगने हैं। मंगलवार को टावर लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। खेत में टावर लगाने की भनक लगते ही किसान हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, रवींद्र सिंह, मेजर सिंह, केवल सिंह आदि वहां जमा हो गए। आरोप लगाया कि टावर लगाने का न तो कोई नोटिस मिला ना ही सूचना मिली है। कार्यदायी संस्था गलत सर्वे कर जबरदस्ती खेतों में टावर लगा रही है। इसके बाद तीनों पक्षों के बीच दो घंटे तक वार्ता चली, लेकिन मामले का हल नहीं निकला। अब सुलह के लिए 13 जुलाई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

------
यह है भारत सरकार का प्रोजेक्ट
भारत सरकार सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटीलिटी (सीटीयू) ने उत्तराखंड में गढ़वाल के श्रीनगर से कुमाऊं के रम्पुरा काशीपुर 400 केवी बिजली घर को जोड़ने के लिए लाइन निर्माण को टेंडर निकाले थे। कार्यदायी संस्था हैदराबाद की कंपनी खंदूखाल रम्पुरा ट्रांसमिशन प्रा.लि. (केआरटीएल) ने करीब 575 करोड़ रुपये में इस टेंडर को हासिल कर लिया था। सरकार 35 साल तक प्रति वर्ष कंपनी को 60 करोड़ देगी। इस कंपनी ने कार्य का जिम्मा मेघा इंजीनियरिंग कंपनी को सौंपा है। दिसंबर 2022 से कार्यदायी संस्था ने लाइन निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसी वर्ष इसके पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
सीतारामपुर में दो टावर लगने हैं। किसानों ने टावर लगाने को मना किया है। सरकार ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए वर्ष 2023 और 2024 में गजट नोटिफिकेशन निकाल रखा था। किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
- बीके सिंह, जीएम (प्रोजेक्ट मैनेजर), खंदूखाल रम्पुरा ट्रांसमिशन प्रा.लि. कार्यालय कोटद्वार
कोट:
कंपनी और किसानों के बीच वार्ता कराई गई है। किसानों ने 13 जुलाई तक का समय लिया है। निर्धातिर तिथि को इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा।
-पंकज चंदोला, तहसीलदार काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed