सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Path cleared for the establishment of Kendriya Vidyalaya in Rudrapur.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for the establishment of Kendriya Vidyalaya in Rudrapur.
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिए पत्र भेजा है। विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ दिवेश शासनी के साथ केंद्रीय विद्यालय के लिए अस्थायी भवन का दौरा किया।


विधायक ने बताया कि अस्थायी भवन के तौर पर ब्लॉक सड़क स्थित समाज कल्याण विभाग की पुरानी बिल्डिंग का चयन किया गया है। पहले यह कामकाजी महिलाओं का छात्रावास था। इमारत को केंद्रीय विद्यालय के मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और अपने अंतिम चरण में है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 40 श्रमिक प्रतिदिन तेजी से कार्य कर रहे हैं। अगले 15 दिन में यह अस्थायी भवन संचालन के लिए पूर्ण हो जाएगा। इसमें विद्यालय संचालन संबंधित सभी मानकों, सुरक्षा बिंदुओं और बारीकियों का पूर्ण ध्यान रखा गया है। विधायक अरोरा ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के निर्देश पर यह कार्य हो रहा है। सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति करवाई थी। दो वर्ष पहले आदित्य नाथ झा कॉलेज के पास पांच एकड़ भूमि शिक्षा विभाग से केंद्रीय विद्यालय के नाम हस्तांतरित की गई थी। केंद्रीय विद्यालय के लिए पांच एकड़ भूमि और शुरुआती संचालन के लिए अस्थायी भवन दो मुख्य मानक हैं। अस्थायी भवन का कार्य अगले 15 दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed