सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People will be able to register family details online in rudrapur

Uk: रुद्रपुर में डिजिटल जनगणना की तैयारी, नागरिक वेब पोर्टल से खुद भर सकेंगे परिवार का विवरण

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 27 Feb 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी जिसमें नागरिक वेब पोर्टल के जरिए स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

People will be able to register family details online in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

 2027 में पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें आंकड़ों का संकलन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगा। परिवारों से जानकारी एकत्र करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिसके लिए गणनाकार अपने स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करेंगे। इसके अतिरिक्त नागरिकों को एक विशेष वेब पोर्टल के माध्यम से स्व गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। ये बात किच्छा एसडीएम गौरव पांडेय ने प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों से कही।

Trending Videos

कलक्ट्रेट के सभागार में जनगणना कार्य को डिजिटल माध्यम से संपन्न कराने को चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सुपरवाइजरों और गणनाकारों को डिजिटल डेटा संकलन की बारीकियों से अवगत कराना था ताकि जनगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाया जा सके। प्रशिक्षण में ट्रेनर दिनेश बिष्ट और विमलेश प्रजापति ने प्रतिभागियों को डिजिटल एप्लीकेशन के माध्यम से रियल टाइम डेटा एंट्री, मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग, हाउस लिस्टिंग, परिवार विवरण संकलन और आधारभूत सुविधाओं की सही अंकन जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। अंतिम दिन प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल होगी, जिससे आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed