सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The state president came to meet, MLA Pandey came to meet the national president

Udhamsingh Nagar: प्रदेश अध्यक्ष मिलने आए, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे विधायक पांडेय

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 27 Feb 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

विधायक पांडेय की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके घर पहुंच कर चर्चा की थी। इसके अगले दिन बृहस्पतिवार को विधायक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की।

The state president came to meet, MLA Pandey came to meet the national president
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करते विधायक अरविंद पांडेय। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के भीतर संगठनात्मक सक्रियता के बीच विधायक अरविंद पांडेय की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके घर पहुंच कर चर्चा की थी। इसके अगले ही दिन बृहस्पतिवार को विधायक पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। यह मुलाकात वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।

Trending Videos

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद विधायक पांडेय ने कहा कि पार्टी संगठन पूरी तरह से एकजुट है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक उपहार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व के साथ यह संवाद केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि यह संगठनात्मक मजबूती, चुनावी प्रबंधन और स्थानीय समीकरणों को साधने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। लगातार हो रही इन बैठकों से यह संकेत मिल रहा है कि भाजपा नेतृत्व जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाकर मिशन 2027 को सफल बनाने की दिशा में अग्रसर है।

डैमेज कंट्रोल की कवायद

यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से विधायक पांडेय विभिन्न मुद्दों पर अपनी सरकार और नौकरशाही पर खुलकर हमलावर रहे थे। ऐसे में इन शीर्ष स्तरीय मुलाकातों को विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के किसी भी संभावित नकारात्मक प्रभाव को कम करने (डैमेज कंट्रोल) की दिशा में उठाए गए कदमों के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed