{"_id":"69c97bc519ae55e79f004111","slug":"players-showed-their-strength-in-volleyball-four-teams-reached-the-semi-finals-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-139172-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वाॅलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वाॅलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेलो इंडिया अश्मिता वाॅलीबाल लीग की शुरुआत हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन 15 टीमों ने भाग लिया। इस दौैरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। पहले मैच में हल्द्वानी स्टेडियम ने 2-1 से जीत दर्ज की।
रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में अश्मिता वाॅलीबाल लीग हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने किया। इस दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम, एनवीए अकादमी हल्द्वानी, काशीपुर स्टेडियम और देहरादून की टीमों ने अंतिम चार में जगह बनाई। अब सभी की नजरें सोमवार को होने वाले सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां इन चारों टीमों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, उत्तराखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, उत्तरांचल वाॅलीबाल एसोसिएशन की महासचिव सपना राणा, पूर्व ओलंपिक अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos