{"_id":"69cc203be4a4d9c571002301","slug":"police-arrested-two-accused-of-attempted-murder-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-141027-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। डंपर की पार्टनरशिप के विवाद में कुंडेश्वरी क्षेत्र में एक युवक और उसके माता-पिता पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
ग्राम गांधीनगर खत्ता निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बरहैनी निवासी मंगल सिंह के साथ डंपर में पार्टनरशिप का काम था। आरोप है कि दिसंबर 2023 से डंपर से होने वाली सारी कमाई मंगल सिंह खुद ही रखता रहा। जब भी हरजीत ने मुनाफे का हिसाब मांगा, तो उसे टाल दिया गया। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 9 मार्च की सुबह लगभग 9:30 बजे जब हरजीत सिंह अपने पिता सतनाम सिंह और माता हरजीत कौर के साथ गुलजारपुर गुरुद्वारे के पास से गुजर रहा था। तभी सफेद रंग की बोलेरो में सवार होकर आए मंगल सिंह, मलकीत सिंह, निशान सिंह, साहबी और बलविंदर सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि जान से मारने की नियत से कृपाण व लोहे की राड से हमला बोल दिया। कुंडेश्वरी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी मंगल सिंह और मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर तलवार बरामद की है।
Trending Videos