{"_id":"69d6ab4e357012be73079e32","slug":"police-nab-smuggler-with-103-grams-of-smack-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-139652-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलिस ने 103 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलिस ने 103 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत एएनटीएफ और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 103.33 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मंगलवार देर रात एएनटीएफ और पुलिस कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। टीम ने बागवाला-रामपुर बाईपास पर घेराबंदी कर एक तस्कर को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मीरगंज बरेली निवासी अर्जुन सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 103.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह बरेली के फतेहगंज क्षेत्र से स्मैक लाकर रुद्रपुर में सप्लाई करने आया था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। कोतवाली रुद्रपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -
जिले में नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सख्त कार्रवाई करती रहेगी। -अजय गणपति, एसएसपी
-- --
133 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
किच्छा। एटीएफ और पुलिस ने लालपुर में एक महिला को 133 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि बुधवार को लालपुर के दरोगा बसंत प्रसाद व एटीएफ के दरोगा विनोद जोशी की अगुवाई में टीम बाल विकास स्कूल के पास पहुंची। श्मशान घाट के आगे एक मकान के कोने पर महिला चारपाई पर बैठी थी। पुलिस को देख महिला भागने लगी। शक होने पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से 133 ग्राम स्मैक बरामद हुई। महिला ने अपना नाम टिब्बा लालपुर निवासी सुरेंद्र कौर उर्फ छिंदाै बताया। उसने बताया कि वह स्मैक लालपुर में रहने वाले जसवंत सिंह से खरीदकर लाती है और इसे बेचती है। महिला पूर्व में कच्ची शराब तस्करी में गिरफ्तार हो चुकी है। अब पुलिस की रडार पर लालपुर का जसवंत सिंह है। संवाद
-- -
ग्राहक की तलाश में खड़ा तस्कर गिरफ्तार, 15.6 ग्राम स्मैक बरामद
नानकमत्ता। प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे के निर्देशन में प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत मंगलवार की शाम सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। हाईवे से ग्राम सिद्धा जाने वाले मार्ग पर किसी का इंतजार कर रहा युवक पुलिस टीम देख खेतों की ओर भागने लगा। वह झाड़ी में उलझने से गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रगट सिंह निवासी ग्राम सिसईखेड़ा, नानकमत्ता बताया। तलाशी में युवक से 15.6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने बताया कि वह बरेली से स्मैक खरीदकर क्षेत्र में बेचता है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
Trending Videos