सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Polio drops to be administered to 16,119 children starting June 28.

Udham Singh Nagar News: 28 जून से 16119 नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Polio drops to be administered to 16,119 children starting June 28.
विज्ञापन
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाने के संबंध में सुपरवाइजरों समेत अन्य स्टाफ को निर्देशित किया गया।

मंगलवार को हार्ट सेंटर में सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 28 जून से पोलियो अभियान शुरू होकर चार जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि टीमें घर-घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाएंगी। सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मंदिर, पार्क आदि में भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। टीम दवा पीने वाले बच्चों के घरों के बाहर निशान भी लगा कर आएंगी ताकि पता चल सके कि कितने बच्चों ने दवा पी ली है। अभियान के तहत 16119 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 27156 परिवारों को चिह्नित किया गया है। 106 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वहीं 53 लोगों की टीम घर-घर जाकर निरीक्षण भी करेगी। वहां पर मैनेजर डॉ. अजय वीर सिंह, सचिन सक्सेना, डीएन पांडे, अनुपमा श्रीवास्तव, रुपेश चौहान, विशाल रूहेला, जीनत आदि मौजूद रहे। अरुण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed