{"_id":"6ade5b64a40a42ea9e03dd30","slug":"question-bank-booklets-arrive-in-schools-for-board-exam-preparation-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-148921-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूलों में पहुंची प्रश्न बैंक बुकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूलों में पहुंची प्रश्न बैंक बुकलेट
Mon, 26 Oct 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बोर्ड परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने अब विद्यार्थियों की तैयारी मजबूत कराने पर जोर दिया है। इसके लिए जिले के विद्यालयों में विषयवार प्रश्न बैंक की बुकलेट पहुंचा दी गई है।
विद्यार्थियों को इन प्रश्नों का नियमित अभ्यास कराया जाएगा। वहीं, यूनिट टेस्ट में भी प्रश्न बैंक से ही सवाल पूछे जाएंगे। विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से विद्यार्थियों की तैयारी का स्तर सुधरेगा और बोर्ड परीक्षा के परिणाम बेहतर होंगे। डीएम और सीडीओ के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने डायट के सहयोग से प्रश्न बैंक तैयार कराने की योजना बनाई थी। इसके तहत जुलाई में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े प्रमुख विषयों की कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें शिक्षकों ने पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रश्न तैयार किए।
डायट प्राचार्य जीएस ज्याला ने बताया कि प्रश्न बैंक की बुकलेट से विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जा रहा है। इसके अलावा जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर होंगे, उनमें सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
कोट
प्रश्न बैंक की बुकलेट विद्यालयों तक पहुंचा दी गई है। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। यूनिट टेस्ट में भी इसी से प्रश्न आएंगे ताकि उनकी तैयारी परखी जा सके और बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हो। - हरेंद्र कुमार मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी