{"_id":"6a57e30100ab9966ed073a7e","slug":"rahul-gandhis-dehradun-visit-will-be-historic-gava-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-144355-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगा राहुल गांधी का देहरादून दौरा: गावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगा राहुल गांधी का देहरादून दौरा: गावा
Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जोरशोर से कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सिटी क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि गूंज कार्यक्रम युवाओं की आवाज बनेगा। राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। बताया कि जिले से हजारों की संख्या में छात्र, युवा और कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। इसके लिए जिले और विधानसभा स्तरों पर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस कार्यक्रम को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दबाव से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, नियुक्तियों में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर देगा।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि देहरादून में आयोजित होने वाला कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, छात्रों के विचारों का मंच होगा। यह ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।