{"_id":"6a5875f5b22a2005a10e5d04","slug":"video-two-families-plunged-into-grief-after-children-drowned-in-rainwater-collected-in-a-vacant-plot-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में डूबकर बुझे दो घरों के चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में डूबकर बुझे दो घरों के चिराग
अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:41 AM IST
Link Copied
काशीपुर। पुष्पक विहार महादेव कॉलोनी स्थित खाली प्लाॅट में भरे बारिश के पानी में नहाते समय दो मासूमों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुधवार की दोपहर पुष्पक विहार महादेव कॉलोनी निवासी छह वर्षीय देव पुत्र राजेंद्र और छह वर्षीय मयंक उर्फ विष्णु पुत्र नन्हे मकान के पास ही खाली प्लॉट में जमा बारिश के पानी में नहाने गए थे। जानकारी के अनुसार, नहाते समय दोनों प्लाॅट हुए गहरे गड्ढे में पहुंच गए और डूबने लगे। इसी दौरान आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर राजेंद्र, अमन रुहेला ने मौके पर पहुंचकर डूबते बच्चों को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों बच्चों को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने हादसे के संबंध में जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। काफी देकर बाद पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चे मजदूर परिवार के हैं।
खाली प्लॉट में भरे पानी में दोनों मासूम नहा रहे थे, नहाते हुए दोनों डूब गए है। मृतक मासूमों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
- पंकज चंदोला, तहसीलदार काशीपुर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।