सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Relationships shamed: Stepfather makes daughter a victim of lust

रिश्ते शर्मसार : सौतेले बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Relationships shamed: Stepfather makes daughter a victim of lust
विज्ञापन
सितारगंज। क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां सौतेले बाप ने बेटी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

पीड़िता ने बताया कि 2010 में उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां ने नानकमत्ता निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी की। शादी के बाद उसकी मां सौतेले बाप, सगे भाई और बहन के साथ सितारगंज के एक गांव में रहने लगी। 2018 में उसकी बहन की शादी हो गई और 2019 में उसकी मां की मौत हो गई। मां की मौत होने के बाद भाई नानकमत्ता चला गया और वहीं पढ़ाई करने लगा। वह घर में अकेली रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन उसके सौतेले बाप ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया। फिर, उसे ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई। 2021 में उसने यूपी निवासी युवक से शादी कर ली। शादी के बाद एक दिन जब वह मायके आई तो वहां उसके सौतेले बाप ने उससे छेड़छाड़ की। उसने पति से इसकी शिकायत की। बदनामी के डर से उसने कोई कार्रवाई नहीं कराई।
11 जनवरी को पीड़िता के पति की मौत हो गई। आरोप लगाया कि 21 जनवरी को जब पीड़िता ससुराल में अपने बच्चों को दूध पिला रही थी। तब उसका सौतेला बाप कमरे में आया और उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता को फोन-मैसेज कर परेशान कर रहा है। संवाद

पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - बीएस धौनी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed