सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Relatives of people stranded in West Asia can contact LIU

Udham Singh Nagar News: पश्चिम एशिया में फंसे लोगों के परिजन एलआईयू से कर सकते हैं संपर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Relatives of people stranded in West Asia can contact LIU
विज्ञापन
जसपुर। पश्चिम एशिया में फंसे लोगों के परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। फंसे हुए को निकालने के लिए उन्हें स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से संपर्क करना होगा ताकि उनके अपनों की सुरक्षित वतन वापसी कराई जा सके।
Trending Videos


पश्चिम एशिया में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी प्रयास में स्थानीय स्तर पर एलआईयू को लगाया गया है। एलआईयू प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों को अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन, स्थानीय प्रशासन एवं उनके कार्यालय को फंसे हुए व्यक्ति के बारे में सूचित करना होगा। साथ ही फंसे हुए व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट नंबर, सटीक स्थान एवं फोन नंबर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी से अब तक कई लाख भारतीय भारत सरकार की मदद से भारत लौट चुके हैं। बता दें कि ऊधमसिंह नगर से भी बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर, छात्र और कामगार रोजगार की तलाश में खाड़ी देशों में रहते हैं। उनके परिजन वतन वापसी के लिए चिंतित हैं। एलआईयू प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जरूरतमंद लोग उनके मोबाइल नंबर 82187-96368 और कोतवाली के नंबर 94111-12908 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed