सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways operations running on 36 old buses.

Udham Singh Nagar News: 36 पुरानी बसों के सहारे दौड़ रही रोडवेज की गाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Roadways operations running on 36 old buses.
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई के सबसे बड़े रुद्रपुर डिपो की यात्री परिवहन सेवा पुरानी बसों के सहारे चल रही हैं। डिपो के पास वर्तमान में 36 बसों का बेड़ा है। वर्ष 2019 से डिपो को नई बसों का आवंटन ही नहीं हुआ है। इनमें से कई बस कंडम होने के कगार पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही लगभग दस बसें आठ-नौ लाख किमी का सफर तय कर चुकी हैं। दस लाख किमी चलने के बाद बसों को कंडम घोषित कर दिया जाता है। यानी कि आने वाले समय में बसों की संख्या और घट जाएगी।

लगातार घटता जा रहा बसों का बेड़ा
रुद्रपुर। डिपो में बसों का बेड़ा लगातार घट रहा है। तीन साल पहले डिपो के पास 58 बसों का बेड़ा था। तीन साल पहले इनमें से 10 कंडम बसों को नीलाम कर दिया गया लेकिन नीलाम बसों के बदले नई बसों का आवंटन नहीं किया गया। वर्तमान में डिपो की 12 बसों को नीलाम करने की संस्तुति डिपो प्रशासन ने निगम प्रशासन से की है। इन बसों को कई महीने पहले डिपो परिसर में खड़ा कर दिया गया है। इन बसों के सड़क से हटने के बाद डिपो का बेड़ा 36 रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 अनुबंधित बसों का सहारा
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो की बस सेवाओं का संचालन एक प्रकार से अनुबंधित बसों पर निर्भर हो गया है। डिपो में 47 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है।
डिपो में बसों की कमी का मामला निगम प्रबंधन के संज्ञान में है। इस मामले को लगातार प्रबंधन के सामने उठाया जाता है। निकट भविष्य में नई बस मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- मधुसूदन मिश्रा, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed