UK: सिडकुल में रोबोट बने उद्योगों के साथी...एआई ने बढ़ाई दक्षता, उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार; पढ़ें पूरी खबर
सिडकुल में रोबोट और एआई सिस्टम लागू होने से मैन्युफैक्चरिंग मैनुअल से स्मार्ट हो गई है। घंटों का काम अब मिनटों में हो रहा है, जिससे उत्पादन, गुणवत्ता और समय में सुधार आया है। 24 घंटे चलने वाली ये मशीनें लागत घटाकर मुनाफा कई गुना बढ़ा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिडकुल अब मैनुअल से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ चला है। पहले जो काम घंटों में होता था, अब वही काम मिनटों में हो रहा है। मशीनें खुद ही सोच रही हैं और काम भी कर रही हैं। सिडकुल की कंपनियों में रोबोट और एआई सिस्टम लागू होने के बाद उत्पादन, गुणवत्ता और समय तीनों में बड़ा सुधार आया है। 24 घंटे चलने वाली ये मशीनें लागत घटाने के साथ ही मुनाफे को कई गुना बढ़ा रही हैं।
सिडकुल में ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा कंपनियों ने वेल्डिंग, पैकेजिंग, असेंबली और मटेरियल हैंडलिंग के लिए रोबोटिक आर्म्स और सीएनसी मशीनें लगाना शुरू कर दिया है। उद्योगपतियों का कहना है कि कंप्यूटर नियंत्रित मशीनों से एकरूपता बनी है और खराब उत्पादों की संख्या घटी है। रोबोटिक सिस्टम 24 घंटे काम कर सकते हैं जिससे शिफ्ट के हिसाब से उत्पादन क्षमता दोगुनी हो गई है। साथ ही कर्मचारियों को खतरनाक और दोहराव वाले काम से राहत मिली है। एक कंपनी के प्लांट हेड ने बताया कि पहले एक लाइन पर 40 लोग काम करते थे, अब ऑटोमेशन के बाद वही काम 18-20 लोग बेहतर तरीके से कर रहे हैं। इससे लागत घटी है और डिलीवरी समय पर हो रही है।
एआई आधारित मशीनों से बढ़ा उत्पादन, ऊर्जा की बचत हुई कम
उद्योगपति डॉ. मुकुल सिन्हा का कहना है कि रोबोटिक्स और एआई आधारित मशीनों से न सिर्फ उत्पादन बढ़ा है बल्कि ऊर्जा की बचत और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिल रही है। इंडस्टेक जैसी प्रदर्शनियों में भी नई तकनीक देखकर एमएसएमई अब इसे अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। हालांकि तकनीशियनों और ऑपरेटरों को नई मशीनों के संचालन के लिए प्रशिक्षण की जरूरत भी बढ़ी है। उनका मानना है कि आने वाले समय में ऑटोमेशन ही प्रतिस्पर्धा की कुंजी बनेगा। रुद्रपुर सिडकुल इसे अपनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
सिडकुल की अधिकतर कंपनियां आधुनिक तकनीक की ओर बढ़ गई हैं। रोबोट और एआई के प्रयोग से वेल्डिंग, पैकेजिंग, असेंबली और मटेरियल हैंडलिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कर्मचारियों को खतरनाक और दोहराव वाले काम से राहत मिली है। -श्रीकर सिन्हा, अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन