{"_id":"6a6cff38fa2b19d1530f5bf4","slug":"rudrapur-district-hospital-remains-a-mere-referral-center-due-to-a-shortage-of-doctors-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-145092-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डॉक्टरों की कमी से रेफरल सेंटर बना रहा रुद्रपुर जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डॉक्टरों की कमी से रेफरल सेंटर बना रहा रुद्रपुर जिला अस्पताल
Sat, 01 Aug 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सरकारी रिकॉर्ड में 100 बेड का जिला अस्पताल और भव्य भवन होने के बावजूद रुद्रपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शासन से 11 डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी होने के बावजूद अब तक सिर्फ चार डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है। सात पद अभी भी खाली हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल में आने वाले कई गंभीर मरीजों को हल्द्वानी और बरेली रेफर किया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले महीने शासन से 11 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश मिले थे। इनमें फिजिशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट और मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। ज्वाइनिंग की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी केवल चार डॉक्टरों ने कार्यभार संभाला है।
अस्पताल में प्रतिदिन 600 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं लेकिन उपलब्ध डॉक्टरों की संख्या कम होने के कारण मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। इमरजेंसी में भी रात के समय कई बार एक ही डॉक्टर को जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते सर्जरी और प्रसूति से जुड़े मामलों को भी हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ, डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टर ज्वाइन करने लगे हैं। आने वाले कुछ दिनों में सभी डॉक्टर अपनी सेवा देने लगेंगे। मरीजों को हर संभव बेहतर उपचार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।