सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIDCUL employee falls from the first floor of a house in the transit camp area of Rudrapur and dies

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप की घटना: मकान की पहली मंजिल से गिरा सिडकुल कर्मी, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई जिसे पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

SIDCUL employee falls from the first floor of a house in the transit camp area of Rudrapur and dies
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में सिडकुल कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की पहली मंजिल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, मूल निवासी ग्राम काफल किरोल मुक्तेश्वर नैनीताल हाल जगतपुरा निवासी अनिल पुत्र प्रेमचंद अपने परिवार के साथ किराये पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। सोमवार देर रात अनिल अचानक किराये के मकान की पहली मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक देर हो चुकी थी। इधर, सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान पूछताछ में मृतक के बड़े भाई दीपक ने बताया कि अनिल मानसिक रूप से परेशान रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था। वहीं एसआई प्रकाश चंद्र अनिल के घर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed