{"_id":"69d6ab1f46c446d4850d23d7","slug":"stolen-garments-sold-traders-recover-them-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-139690-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चोरी किए गारमेंट्स को बेचा, व्यापारियों ने किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चोरी किए गारमेंट्स को बेचा, व्यापारियों ने किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान के बार से गारमेंट्स की एक पेटी चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोर की पहचान कर व्यापारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि मंगलवार को मुख्य बाजार स्थित खुराना फैमिली वीयर पर पार्सल के जरिये गारमेंट्स की पेटी आई थी। दुकान मालिक ने पार्सल रिसीव कर लिया और अपने कर्मचारी को उसे अंदर रखने की बात कह कर दुकान के अंदर चला गया।
कुछ देर बाद जब दुकान का कर्मचारी बाहर आया तो पेटी गायब थी। दुकान मालिक ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक युवक पेटी चोरी करते हुए देखा गया। पेटी में रखे माल की कीमत 30 हजार बताई गई है। उसने हाथ में कड़ा पहना था। वह पेटी को लेकर ई-रिक्शा पर सवार होकर चला गया।
बुधवार को युवक जब गांधी पार्क के पास अपने साथियों संग देखा तो उसे वहां से गुजर रहे व्यापारी ने पहचान लिया और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसने बताया कि उसने चोरी का माल ट्रांजिट कैंप के शिवनगर के अलग-अलग घरों में बेच दिया। उसकी निशानदेही पर व्यापारी और बाजार चौकी पुलिस शिवनगर पहुंची और घरों से गारमेंट्स बरामद किए।
संजय ने बताया कि 58 गारमेंट्स में से 42 बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। पुलिस युवक को लेकर बाजार चौकी लेकर आ गई।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि व्यापारी की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos