{"_id":"6a6cfe4c0fbdae5ec70c0c8d","slug":"students-protest-continues-at-surajmal-nursing-college-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-145122-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सूरजमल नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सूरजमल नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का आंदोलन जारी
Sat, 01 Aug 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। सूरजमल नर्सिंग कॉलेज में छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। आईएनसी की मान्यता का प्रमाणपत्र न मिलने से नाराज छात्र कॉलेज गेट पर धरने पर बैठे रहे। कॉलेज में शिक्षक और छात्र न आने से पढ़ाई ठप रही। छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
बुधवार को छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी थी। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। दूरस्थ स्थानों से आने वाली शिक्षिकाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्रों का कहना है कि बिना आईएनसी मान्यता के उनका भविष्य अंधकार में है। डिग्री की वैधता पर संशय बना हुआ है। इसी मांग के लिए वे प्रमाणपत्र जारी करने पर अड़े हैं। कहा कॉलेज बंद रहने से नर्सिंग की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दूर से आने वाली छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन ने छात्रों से वार्ता कर मामला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक आईएनसी मान्यता का प्रमाणपत्र नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। इधर, कुलपति डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय ने भारतीय नर्सिंग परिषद के समक्ष विश्वविद्यालय के पुनः निरीक्षण के लिए अनुपालन प्रक्रिया पूरी कर ली है। आईएनसी से पुनः निरीक्षण के लिए अनुरोध किया गया है। निरीक्षण की तिथि मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।