सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The company itself cheated the man of Rs 1,88,366 by giving him a task for a job.

Udham Singh Nagar News: चिकित्सकों की कमी के बोझ से दब रहा ईएसआई औषधालय

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The company itself cheated the man of Rs 1,88,366 by giving him a task for a job.
विज्ञापन
एक चिकित्साधिकारी के भरोसे चल रहा है अस्पताल
Trending Videos

काशीपुर। एक चिकित्साधिकारी के भरोसे कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) औषधालय चल रहा है। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी ओपीडी, दवा बांटने, मरीजों को रेफर करने आदि कार्याें के बोझ तले दबे जा रहे हैं।
रामनगर रोड स्थित ईएसआई औषधालय में एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, तीन चिकित्साधिकारी, एक मुख्य फार्मेसी अधिकारी और दो फार्मेसी अधिकारी के पद हैं। इनमें से वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, दो चिकित्साधिकारी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी, दो फार्मेसी अधिकारी के पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्स फार्मेसी अधिकारी दवा से संबंधित कार्य देख रहे हैं। एक मात्र चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक आर्य रोजाना दो सौ मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ को छुट्टी लेने के लिए एक9दूसरे से समन्वय बनाना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद
कोट:
वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, दो चिकित्साधिकारी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी और फार्मेसी अधिकारी आदि के पद रिक्त हैं। रोज 200 मरीजों की ओपीडी स्वयं देखते हैं। आउटसोर्स फार्मेसी अधिकारी का कार्य देख रहे हैं। रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। संवाद
डॉ. अभिषेक आर्य, प्रभारी ईएसआई औषधालय काशीपुर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed