{"_id":"6a6e4871bcfecbbd590c1956","slug":"the-decomposed-body-of-an-elderly-man-was-found-in-a-closed-house-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-145134-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बंद मकान में मिला बुजुर्ग का सड़ा-गला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बंद मकान में मिला बुजुर्ग का सड़ा-गला शव
Sun, 02 Aug 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के संजय नगर खेड़ा वार्ड-11 में बंद मकान से बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नहीं माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
पुलिस के अनुसार, भरत लाल (65) 29 जुलाई की रात भोजन करने के बाद पास स्थित अपने दूसरे मकान में सोने चले गए थे। वह अक्सर वहीं अकेले रहते थे। 30 और 31 जुलाई को घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान पड़ोसियों ने बंद मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे तो मकान का गेट अंदर से बंद मिला। गेट फांदकर अंदर जाने पर भरत लाल का शव फर्श पर पड़ा मिला, जो काफी हद तक सड़-गल चुका था। सूचना पर एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों के अनुसार, भरत लाल क्षेत्र में भुट्टा बेचकर आजीविका चलाते थे। सीओ विभव सैनी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।