{"_id":"69beeb8cd8bd014ee40518b4","slug":"the-road-connecting-two-assembly-constituencies-is-in-disrepair-leaving-pedestrians-stuck-in-mud-khatima-news-c-236-1-ktm1001-113610-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो विधानसभाओं को जोड़ने वाली सड़क की बेकद्री, कीचड़ में फंस रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो विधानसभाओं को जोड़ने वाली सड़क की बेकद्री, कीचड़ में फंस रहे राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। विकास के दावों के बीच खटीमा और नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र की सड़क विभागीय और राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रही है। राजीव नगर चौराहे से लोहियाहेड मार्ग को जोड़ने वाला यह मार्ग वर्तमान में कीचड़ से लबालब है। पिछले तीन दिनों से इस मार्ग पर आवाजाही किसी जोखिम से कम नहीं है।
यह सड़क दो विधानसभाओं के साथ ही खटीमा नगर पालिका के वार्ड 15, 16, छह और तीन को भी जोड़ती है। मयूर विहार, अमाऊं और टिगरी जाने वाले हजारों लोग रोज इसी ऊबड़-खाबड़ रास्ते का प्रयोग करते हैं। विडंबना यह है कि सड़क का आधा हिस्सा खटीमा और आधा नानकमत्ता विधानसभा में पड़ने से यह नो मैन्स लैंड जैसी स्थिति में है जिसकी सुधलेवा कोई नहीं है।
हल्की बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल
हाल ही में हुई मामूली बूंदाबांदी से भी सड़क पर जलभराव हो गया। जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में जमा हो गया है जिससे सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। स्थिति इतनी विकट है कि स्कूटी और बाइक सवार आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
जनता की पीड़ा
- सड़क पर गहरे गड्ढे हैं और पानी की निकासी शून्य है। पिछले तीन दिनों से कीचड़ की वजह से दोपहिया वाहन चालक लगातार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। - चंद्रा ऐरी
- काफी समय से सड़क खस्ताहाल है। बारिश होने पर कीचड़ की समस्या बढ़ जाती है जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। - बसंत सामंत
- गड्ढों में जमा पानी से कीचड़ की समस्या बन रही है। प्रशासन को जनहित में इसका निर्माण प्राथमिकता पर कराना चाहिए। - हरिदत्त भट्ट
- अभी तो सिर्फ बूंदाबांदी हुई है और सड़क का यह हाल है। अगर मुख्य मानसून से पहले इसे ठीक नहीं किया गया तो मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। - शुभम कुमार
- सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - नीरज कुमार, ईई, लोक निर्माण विभाग, खटीमा
Trending Videos