सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The working class is being handed over to corporate jungle rule.

Udham Singh Nagar News: मजदूर वर्ग को कॉरपोरेट जंगलराज के हवाले किया जा रहा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 02 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The working class is being handed over to corporate jungle rule.
विज्ञापन
रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को विभिन्न मजदूर संगठनों ने मई दिवस मनाया।
Trending Videos

सिडकुल चौक पर हुई सभा में एक्टू के राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड केके बोरा ने कहा कि नए लेबर कोड के जरिए भारत के विशाल मजदूर वर्ग को कॉरपोरेट जंगलराज के हवाले किया जा रहा है। कंपनी मालिकों को सरकार का पूरा संरक्षण हासिल है। आठ घंटे के कार्यदिवस के सार्वभौमिक अधिकार को खत्म कर दिया गया है। काम के घंटों में बढ़ोतरी का मतलब अब ओवरटाइम की मजदूरी नहीं बल्कि अतिरिक्त शोषण है। ट्रेड यूनियन बनाना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल कर दिया गया है।
सीएसटीयू के महासचिव कॉमरेड मुकुल ने मजदूर दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव कैलाश भट्ट ने कहा हर इंसानी सभ्यता आजादी से जीना चाहती है लेकिन फासीवादी राज में मजदूर वर्ग को पूंजीपतियों की गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट डीएस मेहता ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मजदूर आंदोलनों का दमन कर रही है। बैंक यूनियन के समीर रॉय, भाकपा(माले) जिला सचिव ललित मटियाली, कार्लोस के शिवदेव सिंह, सीटू जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, एडवोकेट शंकर चक्रवर्ती, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रवींद्र कौर, मंत्री मेटलिक यूनियन के निरंजन लाल ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक दिवस के महत्व बताया
रुद्रपुर। किच्छा के एक निजी स्कूल में श्रमिक दिवस पर विद्यार्थियों ने हिंदी भाषण के माध्यम से श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। केक काटा गया। मुख्य अतिथि फॉदर जॉनी, फॉदर अलेक्सांडर मोंतेरो ने श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी देश की प्रगति में श्रमिकों की मेहनत और समर्पण का विशेष स्थान होता है। उप प्रधानाचार्य सिस्टर लूसिया, सिस्टर शिल्वी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed