फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Unannounced power cuts spark outrage among the public.

Udham Singh Nagar News: अघोषित कटौती का ब्रेक, लोगों में दौड़ रही गुस्से की बिजली

Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts spark outrage among the public.
रूद्रपुर के कलेक्ट्रेट के पास बिजली लाइन ठीक करते कर्मचारी।
रुद्रपुर। बारिश के मौसम में भी बिजली संकट ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिन से रुद्रपुर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के कारण लोग गर्मी और उमस के बीच परेशान हैं। रविवार को भी शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात के समय लगातार दो से तीन घंटे की अघोषित कटौती ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऊर्जा निगम बिना पूर्व सूचना के रोजाना रात में आपूर्ति बाधित कर रहा है जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। रविवार को दिनेशपुर और भदईपुर से जुड़े कई फीडरों पर आरडीएसएस योजना के तहत अनुरक्षण और तकनीकी कार्यों के लिए सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इस कारण शहर और आसपास के कई मोहल्लों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

दिन में घोषित और रात में अघोषित बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो जा रहा है। इनवर्टर बार-बार डिस्चार्ज हो रहे हैं, पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है और छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन सबके बीच उपभोक्ताओं में ऊर्जा निगम के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरडीएसएस के तहत चल रहे कार्यों से बढ़ी परेशानी
यूपीसीएल जिले में आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत बिजली नेटवर्क को मजबूत करने का काम करा रहा है। इसके लिए अलग-अलग उपकेंद्रों और फीडरों पर समय-समय पर शटडाउन लिया जा रहा है। विभाग का दावा है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रिपिंग कम होगी, लाइन लॉस घटेगा और उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर बिजली आपूर्ति मिलेगी।
--
उपभोक्ताओं की पांच प्रमुख मांगें
1- रात की अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद हो।
2- शटडाउन का समय और क्षेत्र पहले से सार्वजनिक किया जाए।
3- फॉल्ट होने पर तुरंत मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाए।
4- जर्जर तार और पुराने ट्रांसफार्मर बदले जाएं।
5- शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जाए।

कोट कुछ देर के लिए बिजली कटौती हो रही है। ये समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील है। - एनएस टोलिया, अधीक्षण अभियंता
उपभोक्ताओं की तकलीफ
ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को पलीता लगा रहा है। जिस प्रदेश में बिजली बनती है अगर वहीं छह से आठ घंटे तक बिजली कटौती रहेगी तो यह बेहद शर्मनाक बात है। अगर निगम ने बिजली कटौती कम नहीं की तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। - संजय जुनेजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष
--

पिछले कई दिन से रात में बिना किसी सूचना के दो से तीन घंटे बिजली चली जाती है। उमस भरी गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का घर में रहना मुश्किल हो जाता है। अगर कटौती करनी है तो कम से कम पहले सूचना दी जाए। - राजेश शर्मा, ट्रांजिट कैंप निवासी
--


रोजाना बिजली गुल हो रही है। इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। घर के कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ऊर्जा निगम को स्थायी समाधान निकालना चाहिए। - सीमा गुप्ता, आवास विकास निवासी

झारखंड से आपूर्ति बाधित होने पर हो रही विद्युत कटौती
पंतनगर। दो दिन से लगातार विद्युत कटौती से परेशान शांतिपुरी और जवाहरनगर क्षेत्र के लोगों ने शनिवार रात नगला विद्युत उपकेंद्र में धरना प्रदर्शन किया था। किसान नेता और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने बताया कि उनकी इस मामले में उत्तराखंड के ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी से वार्ता हुई है। उन्होंने अवगत कराया कि झारखंड से उत्तराखंड में विद्युत आपूर्ति होती है। वहां भारी बारिश के कारण दोनों विद्युत परियोजनाओं में गाद आने से विद्युत उत्पादन नहीं हो पा रहा है। अभी एक महीने के लिए दिल्ली से 250 मेगावाट बिजली खरीदने की बात चल रही है। निश्चित तौर पर सोमवार तक यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी और विद्युत आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारू हो जाएगी। संवाद
--
गदरपुर और गूलरभोज में भी लोग परेशान
गदरपुर/गूलरभोज। गदरपुर के शहरी क्षेत्र में शनिवार को करीब पांच घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे की कटौती की गई। रविवार को ग्रामीण क्षेत्र (गिरधरनगर) में सुबह से विद्युत की आपूर्ति बाधित रही। विभागीय अधिकारी होस्टिंग और पुराने तारे बदलने का हवाला देकर कटौती होने की बात कह रहे हैं। इधर, गूलरभोज में भी शनिवार को दिनभर कुछ-कुछ समय के अंतराल पर कटौती हुई। साथ ही शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे तक बिजली गुल रही। रविवार को भी दिनभर बिजली की आंखमिचौली जारी रही। संवाद

--
अघोषित बिजली कटौती पर भड़के जनप्रतिनिधि
नोट - एसडीओ का नाम पूछा है।
जसपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने यूपीसीएल के एसडीओ ऋषभ कुमार को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की। लोगों ने बताया कि बिना पूर्व सूचना घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिपं सदस्य चरनजीत सिंह ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती के कारण किसानों की सिंचाई, व्यापारियों का कारोबार, विद्यार्थियों की पढ़ाई और बुजुर्गों व आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली बाधित रहने से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर ऊर्जा निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और कार्यालय घेराव किया जाएगा। वहां अंकुर कुमार, तीरथ सिंह, मोहम्मद हसन आदि रहे। संवाद
फोटो- 02 केएसपी 03 पी....जसपुर के गंगापुर में एसडीओ को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed