{"_id":"69f49c3b7e0db86dfa0d27e3","slug":"uttarakhand-news-elephant-attacks-and-killed-woman-who-had-gone-into-forest-to-collect-firewood-in-tanda-range-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: टांडा रेंज के सांप कठानी क्षेत्र में लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: टांडा रेंज के सांप कठानी क्षेत्र में लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 01 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
मैना देवी महिलाओं के साथ जंगल की ओर लकड़ी लेने गई थी। अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। इस दौरान हाथी ने महिला पर हमला कर दिया।
हाथी
विज्ञापन
विस्तार
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी बीनने गई महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। घटना सांप कठानी क्षेत्र की है। इसी जगह पर एक दिन पहले लालकुआं के दो व्यक्तियों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया था। आशंका जताई जा रही है दो लोगों को मारने वाले हाथी ने ही महिला को मौत के घाट उतारा।
Trending Videos
झा कॉलोनी पंतनगर निवासी मैना देवी (66) पत्नी बाबूलाल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल की ओर लकड़ी लेने गई थी। दोपहर लगभग दो बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी को देखते ही तीनों महिलाएं घबरा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rudrapur: फर्जी जियो अधिकारी बनकर शिक्षिका से 1.99 लाख की ठगी, FIR दर्ज
बताया जा रहा है कि मैना देवी ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी साथियों से कहा कि वे भाग जाएं, क्योंकि हाथी उनके पीछे आ रहा है। दोनों महिलाएं खत्तों की ओर भाग गईं, जबकि मैना देवी घर की तरफ भागने लगी। इसी दौरान हाथी ने उन्हें पकड़ लिया और कुचलकर मार डाला। घटना के बाद वन विभाग ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
