सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Politics: Former MLA rajkumar Thukral Intent to Join Congress Meena Objection Speculation Continue

Uttarakhand Politics: पूर्व विधायक ठुकराल की पंजा थामने की मंशा, मीना का एतराज, अटकलों का दौर जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 26 Mar 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कहना है कि मैंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए सींचा। इसका परिणाम ये रहा कि मेरा टिकट कटा।

Uttarakhand Politics: Former MLA rajkumar Thukral Intent to Join Congress Meena Objection Speculation Continue
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और मीना शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजनीति में दलबदल की अटकलें एक बार फिर गरमा गई हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की सुगबुगाहट तेज है। हालांकि इन अटकलों पर पार्टी की स्थानीय महिला नेता एवं पूर्व में विधायक का चुनाव लड़ चुकीं मीना शर्मा ने कड़ा एतराज जताया है। इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म है। आने वाले दिनों में रुद्रपुर की राजनीति का सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun: पूर्व सीएम हरीश रावत की चुनौती, कहा- शराब नीति समेत अपनी सरकार के हर फैसले पर बहस को तैयार


आमने-सामने

मेरी दिली इच्छा है कांग्रेस ज्वाइन करूं और चुनाव लडूं : ठुकराल
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कहना है कि मैंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए सींचा। इसका परिणाम ये रहा कि मेरा टिकट कटा। मैंने बीजेपी से अलग होने के बाद आजाद चुनाव लड़ा। अब मेरी दिली इच्छा है कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करूं और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ूं। कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करते ही मैं पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा और हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। जो मेरा विरोध कर रहा है मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा। आगे बहुत चुनाव हैं जो समझदार हैं उन्हें अब समझना चाहिए।

स्कूल में एडमिशन से पहले मॉनिटर बन गए हैं ठुकराल : मीना
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने का लगातार विरोध कर रही मीना शर्मा का कहना है कि बाहर से आए हुए व्यक्तियों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। पूरे प्रदेश में कहीं टिकट की कोई बात नहीं हो रही है। एक सीट पर राजकुमार ठुकराल अपना टिकट घोषित कर चुके हैं। स्कूल में एडमिशन से पहले मॉनिटर बन गए हैं। कांग्रेस में उनके अलावा भी कई दावेदार हैं। अपमान करने वालों को पार्टी नहीं लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed