{"_id":"69b85dd69ce3bb154a0bfae6","slug":"vehicles-will-soon-be-seen-running-on-the-ring-road-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-138525-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रिंग रोड जल्द दौड़ते नजर आएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रिंग रोड जल्द दौड़ते नजर आएंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुुर। नगर में 1100 करोड़ की लागत से 20.5 किमी लंबी रिंग रोड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। केवल चार फीसदी कार्य ही अवशेष रह गया है। रिंग रोड पर अगले माह से वाहनों के चलने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य के तहत 20 स्थानों पर अंडर पास, व्हीकल ओवर पास, रेलवे अंडर पास, रेल ओवर ब्रिज बनाए गए हैं। नैनीताल हाईवे पर सिडकुल के पास व्हीकल ओवर पास (वीओपी) का कुछ कार्य अवशेष था। संपर्क मार्ग पर कार्य होना था।
नैनीताल हाईवे पर सिडकुल के पास वीओपी का निर्माण अंतिम चरण में है। संपर्क मार्ग का कार्य पूरा हो गया है। एनएचएआई के अनुसार राधा स्वामी सत्संग न्यास के समीप बने अंडर पास के संपर्क मार्ग का का बचा हुआ कार्य चल रहा है।
एनएचएआई के साइट इंचार्ज तुषार गुप्ता का कहना है कि रिंग रोड का 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। राधा स्वामी सत्संग न्यास के पास अंडर पास का संपर्क मार्ग बन रहा है। सिडकुल के पास वीओपी का कार्य पूरा हो गया है। सर्विस रोड पर हॉट मिक्स हो गया है। जल्द रिंग रोड का ट्रायल होगा।
Trending Videos