फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wife plots to murder husband with her teenage lover in kashipur

UK: पत्नी ने प्रेमी किशोर के साथ रची पति की हत्या की साजिश, आठ माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग; कारतूस बरामद

Wed, 19 Aug 2026 08:53 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 19 Aug 2026 08:53 PM IST
सार

काशीपुर में टेंट कारोबारी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की पत्नी निशा के कहने पर दो किशोरों ने यह वारदात को अंजाम दिया था। पत्नी का एक किशोर से आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन
Wife plots to murder husband with her teenage lover in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में टेंट कारोबारी की हत्या उसकी पत्नी के कहने पर दो किशोरों ने की थी। कारोबारी की पत्नी का एक किशोर से आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी निशा समेत दो विधि-विवादित किशोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, तीन कारतूस और रक्तरंजित कपड़े भी बरामद किए हैं।

निशा ने अपने प्रेमी से पहले पति संजीव की हत्या कराई और उसके अगले ही दिन उसने नाबालिग प्रेमी और उसके साथी के खिलाफ तहरीर सौंप दी। इस खुलासे से हर कोई हैरान कर दिया है कि कैसे एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रचकर खुद को बचाने का नाटक किया था।

विज्ञापन

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह प्रतापपुर क्षेत्र में सड़क किनारे धान के खेत में एक कार मिली थी। कार में युवक का शव पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। शुरुआती तौर पर मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा था लेकिन पंचायतनामा के दौरान पुलिस को मृतक के गले पर चोट का निशान मिला जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त संजीव कुमार (24) पुत्र सोमल सिंह निवासी बाजवाला, थाना आईटीआई, काशीपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। एसएसपी ने बताया कि पड़ताल के बाद मृतक की पत्नी निशा की तहरीर पर कोतवाली काशीपुर में प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू की गई थी।

प्रेम प्रसंग से शुरू हुई हत्या की साजिश
पुलिस की जांच में सामने आया कि संजीव की पत्नी निशा का उसके घर आने-जाने वाले एक विधि-विवादित किशोर से प्रेम प्रसंग था। पुलिस के अनुसार, निशा अपने पति के साथ होने वाले विवादों की जानकारी भी उस किशोर को देती थी। इसके बाद दोनों ने संजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रची और किशोर ने अपने एक साथी को भी साजिश में शामिल कर लिया।

 

जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले गए रामनगर
जांच में पता चला कि 16 अगस्त को एक विधि-विवादित किशोर का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोनों किशोर संजीव को उसकी निजी कार से रामनगर ले गए। राजपुर रोड, थारी के पास आरोपियों ने संजीव पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। दोनों आरोपी घायल संजीव को कार में छोड़कर मौके से भाग हो गए और बाद में उसकी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिस किशोर का जन्मदिन था, उसी का मृतक की पत्नी से प्रेस प्रसंग था। पुलिस के मुताबिक, हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश रची गई थी लेकिन घटनास्थल की बारीकी से जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की जांच की दिशा बदल गई और आरोपी कानून के शिकंजे में फंस गए।

मालवा फार्म पुलिया से पकड़े गए आरोपी
पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही थी। मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दोनों विधि-विवादित किशोरों को मालवा फार्म पुलिया क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी निशा की भूमिका भी सामने आई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, तीन कारतूस और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। विवेचना के दौरान दोनों किशोरों के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की जांच में उनके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। दोनों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed