{"_id":"6a85722859796024e502a12a","slug":"24th-uttarakhand-police-boxing-wrestling-competition-concludes-in-rudrapur-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: 24वीं उत्तराखंड पुलिस बॉक्सिंग-कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: 24वीं उत्तराखंड पुलिस बॉक्सिंग-कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Wed, 19 Aug 2026 02:36 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:36 PM IST
सार
रुद्रपुर पुलिस लाइन में 17 अगस्त से आयोजित 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन
रुद्रपुर में 24वीं उत्तराखंड पुलिस बॉक्सिंग-कुश्ती प्रतियोगिता का समापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर पुलिस लाइन रुद्रपुर में 17 अगस्त से चल रही 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिन चली प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ और जीआरपी की 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
समापन समारोह में आईजी कुमायूं रेंज नैनीताल निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि रहीं। एसएसपी और आयोजन सचिव अजय गणपति ने उनका स्वागत किया। मार्चपास्ट के बाद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में ऊधमसिंह नगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी पीएसी और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी विजेता रही। बॉडी बिल्डिंग में 40वीं वाहिनी पीएसी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
आर्म रेसलिंग के पुरुष वर्ग में आईआरबी द्वितीय और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी प्रथम रही। आईजी निवेदिता कुकरेती ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल पुलिसकर्मियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। सफल आयोजन के लिए उन्होंने ऊधमसिंह नगर पुलिस को बधाई दी।
विज्ञापन