{"_id":"6a859b8b7bbd369a71049412","slug":"a-drunk-friend-stabbed-his-friend-in-the-neck-in-kashipur-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त के गले पर चाकू से किया हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त के गले पर चाकू से किया हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर; आरोपी फरार
Wed, 19 Aug 2026 05:33 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:33 PM IST
सार
काशीपुर के कटोराताल चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। किसी बात पर तीखी बहस बढ़ी तो गुस्से में एक युवक ने अपने दोस्त अमित सक्सेना के गले पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर शहर के कटोराताल चौकी क्षेत्र में शराब पीने के दौरान उपजे विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार रात कटोराताल निवासी अमित सक्सेना अपने एक साथी के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर अमित के गले पर वार कर दिया। अमित के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अमित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से अमित की जान बच गई है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर मिल गई है। प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन