{"_id":"699c4313f13075b5db02e89d","slug":"woman-returning-from-the-saras-mela-with-her-brother-in-law-was-gang-raped-police-are-investigating-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: देवर के साथ सरस मेले से लौट रही महिला से चाकू व तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: देवर के साथ सरस मेले से लौट रही महिला से चाकू व तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
रुद्रपुर के गांधी पार्क से सरस मेला देखकर देवर के साथ बाइक पर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किच्छा बाइपास रोड पर बीएचइएल कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर तमंचे व चाकू के बल पर घटना को अंजाम दिया।
सामूहिक दुष्कर्म।
विज्ञापन
विस्तार
रुद्रपुर के गांधी पार्क से सरस मेला देखकर देवर के साथ बाइक पर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर के दोस्तों ने ही किच्छा बाइपास रोड पर बीएचइएल कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर तमंचे व चाकू के बल पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर के भदईपुरा में रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि रविवार की रात को वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने पहुंची थी। इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन की गाने सुनकर भाभी-देवर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। महिला का कहना है कि उन्हें इंदिरा चौक से घर जाना था, लेकिन देवर के दोस्तों ने किच्छा बाइपास रोड से चलने का दबाव बनाया। देवर और वह एक बाइक पर थे। दोस्त दूसरी बाइक पर चल रहे थे। बीएचइएल कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर पहुंचते ही देवर के दोस्तों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि देवर के दोनों दोस्तों ने उसके साथ बारी-बारी से तमंचे व चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद तीसरे युवक को भी कॉल कर बुलाया और दुष्कर्म करने को कहा, लेकिन तीसरा युवक मौके पर आकर चला गया। रात को किसी तरह वह देवर के साथ वापस घर पहुंची और पति व घरवालों को आपबीती सुनाई।
महिला ने देवर के दोस्तों पर तमंचे व चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। एक टीम युवकों की तलाश में लग गई है। जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। -प्रशांत कुमार, सीओ
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X